बोली राबड़ी, तेजस्वी में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण

पटना : बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को जायज ठहराया है. बिहार विधानमंडल परिसर में उन्होंने कहा कि उनके बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की राजद नेताओं की मांग उचित है. तेजस्वी में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण हैं. जनता भी इसकी मांग कर […]
पटना : बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को जायज ठहराया है. बिहार विधानमंडल परिसर में उन्होंने कहा कि उनके बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की राजद नेताओं की मांग उचित है. तेजस्वी में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण हैं. जनता भी इसकी मांग कर रही है. जनता जैसा चाहेगी, वैसा होगा.
हालांकि, देर रात राबड़ी देवी अपने बयान से मुकर गयीं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागंठबंधन के नेता हैं. मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. राजद विधायक प्रो ऐज्या यादव ने कहा कि किसी भी दल का विधायक चाहता है कि उनके दल के नेता ऊंचे पद पर हों. तेजस्वी में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण हैं.
मालूम हो कि राजद कोटे से राजद सांसद बुलो मंडल, आपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रशेखर, पार्टी विधायक सुरेंद्र यादव, विधायक भाई वीरेंद्र कुछ दिन पहले तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं. राजद नेताओं ने कहा था कि यूपी की तरह यहां भी युवा मुख्यमंत्री होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




