ePaper

ट्विटर रूपी India पर मैं Bharat की आवाज बुलंद करता हूं : लालू

Updated at : 27 Dec 2016 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर रूपी India पर मैं Bharat की आवाज बुलंद करता हूं : लालू

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को ट्विटर एकाउंट पर एक बार फिर परोक्ष रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नोटबंदी के समर्थकों पर हमला बोला है. उन्होंने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा है कि ट्विटर रूपी इंडिया पर मैं भारत की आवाज बुलंद करता हूं, ताकि 10 फीसदी […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को ट्विटर एकाउंट पर एक बार फिर परोक्ष रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नोटबंदी के समर्थकों पर हमला बोला है. उन्होंने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा है कि ट्विटर रूपी इंडिया पर मैं भारत की आवाज बुलंद करता हूं, ताकि 10 फीसदी खास इंडियंस को पता चले 90 फीसदी आम भारतीय क्या सोचते हैं.

इसके साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में यह लिखा है कि बिहार के युवक नोटबंदी पर लालू स्टाइल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस ट्वीट में उन्होंने अपने ही स्टाइल में भाषण देते हुए एक युवक का वीडियो भी शेयर किया है.

इसके पहले सोमवार को उन्होंने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि पीएम को अपना पसंदीदा चौराहा चुन लेना चाहिए, जहां कालाधन के नाम पर किये गये नोटबंदी से परेशान जनता उन्हें सजा दे सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन