शहाबुद्दीन के मसले पर जदयू प्रवक्ता नीरज का बीजेपी पर बड़ा हमला

Updated:
विज्ञापन
शहाबुद्दीन के मसले पर जदयू प्रवक्ता नीरज का बीजेपी पर बड़ा हमला

पटना : जदयू ने शहाबुद्दीन की जमानत रद्द होने के बाद भाजपा द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी पर करारा जवाब दिया है. जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि शहाबुद्दीन और भाजपा एक दूसरे के पूरक हैं. नीरज कुमार ने कहा कि वह एक […]

विज्ञापन

पटना : जदयू ने शहाबुद्दीन की जमानत रद्द होने के बाद भाजपा द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी पर करारा जवाब दिया है. जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि शहाबुद्दीन और भाजपा एक दूसरे के पूरक हैं. नीरज कुमार ने कहा कि वह एक दूसरे के मददगार हैं. नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा और शहाबुद्दीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक सीखाने की बात करते हैं. दोनों एक दूसरे से मिलकर एक रणनीति के तहत ऐसा बोल रहे हैं.

नीरज कुमार ने कहा कि दोनों की भाषा एक है. उन्होंने कहा कि शाहबुद्दीन कानून के राज को चुनौती दे रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा था कानून का राज है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर मुहर लगा दी. कौन डॉन है? डॉन होगा तो जेल हो जायेगा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शाहबुद्दीन को कानून के राज का इंजेक्शन का एहसास हो गया होगा. क्योंकि जब जेल से रिहा हुए थे तो काफिले निकला था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोटरसाइकिल में हेलमेट पहनकर सरेंडर करने पहुंचे. यही कानून का राज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन