ePaper

लालू ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा-झूलों में झूलने और झुलाने से विदेश नीति मजबूत नहीं होती

Updated at : 26 Jun 2016 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा-झूलों में झूलने और झुलाने से विदेश नीति मजबूत नहीं होती

पटना : राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने एनएसजी में भारत के प्रवेश नहीं मिल पाने के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. लालू ने सोशल नेटवर्किंग साइट् ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा है कि झूलों में झूलने और झुलाने से विदेश नीति मजबूत नहीं होती. […]

विज्ञापन

पटना : राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने एनएसजी में भारत के प्रवेश नहीं मिल पाने के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. लालू ने सोशल नेटवर्किंग साइट् ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा है कि झूलों में झूलने और झुलाने से विदेश नीति मजबूत नहीं होती. लालू ने कहा है कि प्रधानमंत्री विदेश नीति छोड़कर स्वयं की प्रचार नीति में ज्यादा इंटरेस्टेड हैं.

लालू यादव ने पीएम पर तंज कसते हुए यह भी कहा है कि विदेश नीति छोड़कर प्रधानमंत्री इन दिनों प्रचार नीति में ज्यादा व्यस्त हैं. लालू का कहना है कि विदेश नीति एक गंभीर मुद्दा है. हाल में प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे को लेकर काफी चर्चा हुई थी. लालू यादव ने उन चर्चाओं के संदर्भ में प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर सवाल खड़े किये.

हालांकि दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में भारत की एंट्री की उम्मीदों पर चीन ने अडंगा लगा दिया था लेकिन अमेरिका ने भारत को यह जरूर दिलासा दिया है कि इस मामले में आगे एक रास्ता है और इस साल के आखिर तक भारत एनएसजी का पूर्ण सदस्य बन सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन