ePaper

विजयवर्गीय पर शत्रुघ्न का पलटवार कहा- हाथी चले बिहार, ...भौंके हज़ार

Updated at : 10 Nov 2015 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
विजयवर्गीय पर शत्रुघ्न का पलटवार कहा- हाथी चले बिहार, ...भौंके हज़ार

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए शत्रु ने कहा कि हाथी चले बिहार….. भौंके हजार….. उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करके विजयवर्गीय को जवाब दिया. आपको बता दें कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए शत्रु ने कहा कि हाथी चले बिहार….. भौंके हजार….. उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करके विजयवर्गीय को जवाब दिया.

आपको बता दें कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि बिहार की चुनावी हार के बाद सिन्हा और अन्य नेताओं का ‘आचरण’ सबको दिखायी दे रहा है. विजयवर्गीय ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब कोई गाड़ी चलता है तो उसके नीचे यदि कोई कुत्ता रहा है तो वह समझता है कि गाड़ी उसके सहारे चल रही है.

विजयवर्गीय ने कल संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान इस बात से होती है कि हार या जीत के बाद वह कैसा आचरण करता है. हमें बिहार की चुनावी हार के बाद सबके आचरण साफ दिखायी दे रहा है. चाहे वह शत्रुघ्न सिन्हा हो या कोई और नेता.

आपको बता दें कि भाजपा नेतृत्व से नाराज माने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता एवं पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को दावा किया है कि अगर उनकी पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर उन्हें पेश करती तो परिणाम अलग हो सकते थे. इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार चुनाव में शानदार जीत पर बधाई देने के लिए कल महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार से भी मुलाकात की और कहा कि भाजपा की शर्मनाक हार के लिए जो जिम्मेदार हैं, उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन