कैंपस : जिले के 575 स्कूलों को मिलेगा पीएमश्री का दर्जा

Updated:
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भारत सरकार की ओर से स्कूलों को पीएमश्री स्कूल का दर्जा दिया जा रहा है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भारत सरकार की ओर से स्कूलों को पीएमश्री स्कूल का दर्जा दिया जा रहा है. भारत सरकार की ओर से पांचवें चरण में पटना जिले के 575 स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा देने के लिए सहमति दी गयी है. इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से पत्र मिलने के बाद जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमृत कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख कर सूची में शामिल स्कूलों को पांच दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया है.

पीएमश्री पोर्टल पर चयनित स्कूलों को करना होगा आवेदन

सूची में शामिल जिले के सभी विद्यालय पीएमश्री के पोर्टल पर यू-डायस, मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से पोर्टल खोल सकते हैं. पांच दिसंबर तक विद्यालय के प्राचार्य के देख-रेख में आवेदन किया जायेगा. आवेदन का सत्यापन 10 दिसंबर तक प्रखंड स्तर पर किया जायेगा. चयनित विद्यालय भौतिक रूप से पीएमश्री विद्यालय के मानक के अनुरूप हाेंगे.

जिले के 31 विद्यालयों को मिल चुका है पीएमश्री का दर्जा

भारत सरकार के पीएमश्री अभियान के तहत जिले के 31 स्कूलों को पहले पीएमश्री का दर्जा मिल चुका है. स्कूलों को यह दर्जा प्राप्त होने के बाद विकास के लिए विशेष फंड मुहैया कराया जाता है और उसी मानक के अनुरूप स्कूलों में विकास कार्य होता है. जिले के कुछ स्कूलों को इस स्तर पर तैयार भी किया जा रहा है. पीएमश्री का दर्जा मिलने के बाद चयनित स्कूल के नाम के आगे पीएमश्री शब्द जोड़ा जाता है.

अनुशासन पर रहता है विशेष जोड़

पीएमश्री का दर्जा मिलने के बाद इन स्कूलों में अनुशासन बढ़ाने पर जोड़ दिया जाता है. प्रत्येक बच्चों को यूनिफार्म में स्कूल आना अनिवार्य होता है. साथ ही स्कूल के पुस्तकालय व प्रयोगशाला को सुव्यवस्थित करना, पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित पत्रिका, प्रतिदिन हिंदी -अंग्रेजी का एक-एक अखबार उपलब्ध कराना, सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री व खेल सामग्री की व्यवस्था की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन