लालू और मोदी पर FIR, सुमो ने की अब स्कूटी देने की घोषणा

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआइआर दर्ज की गयी है. लालू प्रसाद पर जहां बेटे तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनाव सभा में जातीय भावना को उकसाने का आरोप लगाया गया है, वहीं सुशील कुमार मोदी पर भभुआ की […]
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआइआर दर्ज की गयी है. लालू प्रसाद पर जहां बेटे तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनाव सभा में जातीय भावना को उकसाने का आरोप लगाया गया है, वहीं सुशील कुमार मोदी पर भभुआ की सभा में वोट के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया गया है़.
चुनाव आयोग के निर्देश पर लालू प्रसाद के खिलाफ राघोपुर के सीओ ने हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाने में मामला दर्ज कराया है. इसमें लालू प्रसाद पर रविवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के तेरसिया में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए एक जाति विशेष को एकजुट होने का आह्वान करने का अारोप लगाया गया है़ उन पर भाषण में अगड़े और पिछड़े के नाम पर उकसाने का भी आरोप लगा है. चुनाव आयोग के निर्देश पर वैशाली के डीएम ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है.
मंगलवार को यह जानकारी निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता आर लक्ष्मणन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने कहा कि तेरसिया की सभा में लालू प्रसाद द्वारा दिये गये भाषण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है, इसलिए उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी गयी है़ लक्ष्मणन ने बताया कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर नोट और वोट मांगने के मामले की जांच की गयी़ उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने वोट और पार्टी के लिए चंदा मांगा था़.
आरपी सेक्शन 123 ए के तहत चुनाव लड़ने पर राेक का है प्रावधान. आइपीसी की धारा 188 के तहत बांड भरवाया जाता है.
मोदी बोले, डरूंगा नहीं, घोषणाएं करता रहूंगा
सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि सरकार के इशारे पर ऐसे हजारों एफआइआर दर्ज भी हो जाएं, तो मैं डरनेवाला नहीं हूं. मेरी सरकार बनने पर मैं क्या करूंगा, मैं इसकी घोषणा करता रहूंगा. आयोग से ऐसे आराेपों में प्राथमिकी को संज्ञान में ले और कार्रवाई करे़ हर नेता को यह अधिकार है कि वह जनता को बताये कि उसकी सरकार बनने पर वह क्या करेगा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










