बाबू खदेरन सिंह की 52वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, सर्वधर्म-सर्वदलीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जयंती पर नमन करते हुए
बिक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बाबू खदेरन सिंह की 52वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य सर्वधर्म एवं सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर जनसेवा और सामाजिक योगदान को याद किया गया.
Khaderan Singh Jayanti : पटना जिले के बिक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बाबू खदेरन सिंह की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बिक्रम में सर्वधर्म एवं सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने बाबू खदेरन सिंह के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
आपके शहर में
जनसेवा और सामाजिक योगदान को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने बाबू खदेरन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और उनके विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
विभिन्न दलों और समुदायों के लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में सर्वधर्म और सर्वदलीय भागीदारी देखने को मिली. लोगों ने बाबू खदेरन सिंह के सामाजिक सरोकारों और जनहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि सभा में अविनाश कुमार, नलिनी कान्त पप्पु, मनु पासवान, नवाजिश अली, नेपाली मांझी, अजीत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, प्रयाग साव, अशोक कुमार सिंह, सुजीत यादव, सोनू राज, पारस प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए