नीतीश कुमार ने फोन कर राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2015 12:43 AM
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर आज उन्हें शुभकामना दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं शानदार राजनीतिक जीवन की कामना की. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक नीतीश कुमार ने टेलीफोन पर राहुल गांधी को उनके जन्म दिन की शुभकामना दी. कांग्रेस नेता के आज 45 […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर आज उन्हें शुभकामना दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं शानदार राजनीतिक जीवन की कामना की. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक नीतीश कुमार ने टेलीफोन पर राहुल गांधी को उनके जन्म दिन की शुभकामना दी. कांग्रेस नेता के आज 45 साल के होने पर शुभकामना देते हुए कुमार ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और शानदार राजीतिक जीवन की कामना की.
राहुल गांधी के साथ उनके निजी समीकरण के मद्देनजर नीतीश कुमार का शुभकामना देना मायने रखता है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बिहार में सुशासन को लेकर उनकी सराहना की. नीतीश की राहुल के साथ एक अहम बैठक हुई थी जिस बारे में मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि इसने उनके पक्ष में शक्ति संतुलन कर दिया, जिसके परिणामस्वरुप राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार स्वीकार किया.
बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्म दिन सदाकत आश्रम में मनाया जो राज्य में पार्टी मुख्यालय है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी और पार्टी के अन्य नेताओं ने राहुल का जन्म दिन मनाने के लिए केक काटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










