ePaper

रेलयात्री सुविधा का विस्तार, अब लंबी दूरीवाली ट्रेनों में बढ़ेंगे दो जेनरल कोच

Updated at : 03 Jun 2015 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
रेलयात्री सुविधा का विस्तार, अब लंबी दूरीवाली ट्रेनों में बढ़ेंगे दो जेनरल कोच

पटना: पटना जंकशन से आने-जाने वाले ट्रेन के जनरल कोच में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए नयी खुशखबरी है. अब उन्हें जगह के लिए अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि रेलवे लंबी दूरीवाली प्रमुख ट्रेनों में दो-दो जनरल कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. अगले सात माह में काम पूरा हो जायेगा. पहले चरण […]

विज्ञापन
पटना: पटना जंकशन से आने-जाने वाले ट्रेन के जनरल कोच में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए नयी खुशखबरी है. अब उन्हें जगह के लिए अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि रेलवे लंबी दूरीवाली प्रमुख ट्रेनों में दो-दो जनरल कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. अगले सात माह में काम पूरा हो जायेगा. पहले चरण में दानापुर मंडल से खुलनेवाली 18 या 20 कोचवाली ट्रेनों में दो जनरल कोच जुड़ेंगे. मंडल से सभी मार्ग पर जानेवाली ट्रेनों को शामिल किया गया है. कम बोगी वाली ट्रेनों के अलावा 22 व 24 कोच के ट्रेनों को शामिल किया जायेगा. मंडल से गुजरनेवाली 25 से अधिक ट्रेनों में पहले चरण में जनरल कोच बढ़ाये जायेंगे. कोच संख्या बढ़ाने से हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा.
बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की लंबाई
ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने से पहले पूर्व मध्य रेल पटना जंकशन सहित उन स्टेशनों को चिह्न्ति कर रहा है, जिनके प्लेटफॉर्म की लंबाई कम है. जंकशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 4 और 10 पर 24 कोचवाली ट्रेनें आ सकती हैं. जबकि प्लेटफॉर्म 3, 6, 7, पर 18 कोच के साथ चलनेवाली ट्रेन ही आती है. इस लिए पटना जंकशन में सभी 10 प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ानी पड़ेगी. इसके लिए सर्वे हो चुका है. जल्द ही इसका काम शुरू हो जायेगा.
हर ट्रेन में 500 यात्रियों को होगा फायदा
जंकशन से गुजरनेवाली ट्रेनों की संख्या करीब 250 से अधिक है. इन ट्रेनों के जनरल कोच में केवल पटना जंकशन से ही सफर करनेवाली यात्रियों की संख्या करीब 80 हजार हैं. वहीं एक जनरल कोच में करीब 250 यात्री सफर करते हैं. इस तरह एक ट्रेन में अगर जनरल के पांच कोच हैं, तो एक ट्रेन में करीब 1200 यात्री जनरल कोच में सफर करते हैं. जब दो कोच अधिक हो जायेंगे, तो एक ट्रेन में रोजाना 500 यात्री सफर करेंगे.
ट्रेनों को कर रहे चिह्न्ति
यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं हो इसको देखते हुए रेलवे जनरल कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. ट्रेनों में दो जनरल कोच बढ़ाये जायेंगे. पहले चरण में सबसे व्यस्त ट्रेनों को चिह्न्ति किया जा रहा है. कोच बढ़ने से अधिक यात्री सफर करेंगे.
अरविंद कुमार रजक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूमरे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन