ePaper

बिहार में 3906 नये कोरोना संक्रमित मिले, 15 जिलों में 100 से ज्यादा और 15 जिलों में 50 से 100 के बीच मिले कोरोना पॉजिटिव

Updated at : 13 Aug 2020 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 3906 नये कोरोना संक्रमित मिले, 15 जिलों में 100 से ज्यादा और 15 जिलों में 50 से 100 के बीच मिले कोरोना पॉजिटिव

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को 3906 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 94439 हो गयी है. सबसे ज्यादा 399 कोरोना पॉजिटिव राजधानी पटना में मिले हैं.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को 3906 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 94439 हो गयी है. सबसे ज्यादा 399 कोरोना पॉजिटिव राजधानी पटना में मिले हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 399 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा अन्य 14 जिलों में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. जबकि, 15 जिलों में मिले कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 50 से 100 के बीच रहा.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में 399, पूर्वी चंपारण में 220, कटिहार में 200, बेगूसराय में 197, गया में 179, सहरसा में 175, अररिया में 163, मधुबनी में 159, सीतामढ़ी में 133, पूर्णिया में 130, जहानाबाद में 127, बक्सर में 118, नालंदा में 110 और कैमूर में 103 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

वहीं, 15 जिलों में 50 से 100 के बीच कोरोना मरीज मिले हैं. सारण में 98, रोहतास में 94, मुजफ्फरपुर में 88, खगड़िया में 86, पश्चिम चंपारण में 79, भोजपुर में 72, औरंगाबाद में 67, भागलपुर में 66, अरवल में 64, समस्तीपुर में 64, सुपौल में 64, मधेपुरा में 62, शेखपुरा में 62, मुंगेर में 55, गोपालगंज में 54, सीवान में 54, किशनगंज में 51 और वैशाली में 50 कोरोना संक्रमित मिले हैं.

इसके अलावा लखीसराय में 49, नवादा में 37, शिवहर में 24, बांका में 23 और जमुई में 18 कोरोना संक्रमित मिले. साथ ही उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड के एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं.

उत्तर प्रदेश के चंदौली, असम के दिसपुर और झारखंड के रांची निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इन तीनों व्यक्तियों का सैंपल पटना में लिया गया था. वहीं, पश्चिम बंगाल के व्यक्ति का पूर्णिया से लिया गया सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के सभी 38 जिलों में 3906 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन संक्रमितों की जांच रिपोर्ट 12 अगस्त को आयी है. कोरोना पॉजिटिव पाये गये सभी संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन