Patna University पर खर्च होंगे 370 करोड़, मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, इंटरनेशनल हॉस्टल बनकर तैयार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Oct 2024 11:15 AM
Patna University: पटना विश्वविद्यालय के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करने की तैयारी है. जानकारी के अनुसार, कुल 11 परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं. इसके लिए राज्य सरकार व राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा (रुसा) मिलाकर करीब 370 करोड़ से अधिक की योजनाओं के लिए राशि सैंक्शन हो चुकी है.
Patna University: पटना विश्वविद्यालय के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करने की तैयारी है. जानकारी के अनुसार, कुल 11 परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं. इसके लिए राज्य सरकार व राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा (रुसा) मिलाकर करीब 370 करोड़ से अधिक की योजनाओं के लिए राशि सैंक्शन हो चुकी है. व्हीलर सीनेट हॉल की मरम्मत और इंटरनेशनल हॉस्टल जैसे कुछ काम हाल में ही पूरे हुए हैं.
विवि के इसमें कुछ काम चल रहे हैं तो कुछ विगत समय में शुरू कर दिए जाएंगे. प्रशासनिक भवन, आर्ट्स एकेडमिक भवन, परीक्षा भवन समेत कई काम एक साथ चल रहे हैं. वहीं साइंस ब्लॉक एकेडमिक भवन, दो गर्ल्स हॉस्टल, पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर आदि पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.
नैक को देखते हुए तेजी से काम पूरा करने का निर्देश
बता दें कि, नैक को देखते हुए इन सभी पर तेजी से काम करने के निर्देश कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह द्वारा दिया गया है. इसमें व्हीलर सीनेट हॉल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है. अधिकतर योजनाएं राज्य सरकार द्वारा दिए गए फंड की हैं. वहीं कुछ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के फंड की हैं. प्रशासनिक भवन व आर्ट्स ब्लॉक का काम तेजी से चल रहा है.
पटना कॉलेज में एग्जामिनेशन हॉल का भी निर्माण जारी है. नेशनल डॉल्फिन रिसर्च सेंटर बनकर तैयार है. हालांकि, उसमें कुछ काम बाकी है. वहीं एडवांस रिसर्च सेंटर में भी इक्यूप्मेंट्स लगने बाकी है. उसमें रुसा का फंड 2.38 करोड़ रुपए खर्च होगा. इसका निर्णय विवि द्वारा लिया गया है. जल्द ही उसका टेंडर किया जाएगा.
Also Read: सरकार ने जनता को दिया सुपर पावर, अब यहां कर सकते हैं खराब सड़कों की शिकायत…
जल्द काम होगा पूरा
वहीं, पटना विश्वविद्यालय आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. बीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि कई बड़ी योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि जल्द पूरा हो जाएगा. गर्ल्स हॉस्टल व साइंस ब्लॉक पर भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. एडवांस रिसर्च सेंटर में भी इक्यूप्मेंट्स लगाने के लिए रुसा से 2.38 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति हो गयी है. जल्द ही उसका काम भी शुरू होगा.
इंटरनेशनल हॉस्टल बनकर तैयार
इंटरनेशनल हॉस्टल का काम भी पूरा कर लिया गया है. साउथ कैंपस में 713 करोड़ रुपये की लागत से काम होना है लेकिन अभी उसकी राशि सैंक्शन नहीं हुई है. यह प्रस्ताव राज्य सरकार के पास विचाराधीन पड़ी है. अगर यह राशि सैंक्शन होती है तो कुल 1000 करोड़ रुपये की योजनाएं पाइपलाइन में आ जायेंगी.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










