उपचुनाव के लिए अब तक 31 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार तक विभिन्न दलों के 31 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.

विज्ञापन

पटना

आपके शहर में

विज्ञापन

तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार तक विभिन्न दलों के 31 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. केवल 24 अक्तूबर को 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से चल रही है. साथ ही इसका अंतिम दिन 25 अक्तूबर है. तरारी विधानसभा क्षेत्र से अब तक 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. रामगढ़ सीट से सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इमामगंज (अजा) से अब तक केवल चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. वहीं बेलागंज सीट से अब तक दस उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.शुक्रवार 25 अक्तूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन