ePaper

मांझी ने मंत्री राजीव रंजन और पीके शाही को हटाने की सिफारिश की

Updated at : 06 Feb 2015 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
मांझी ने मंत्री राजीव रंजन और पीके शाही को हटाने की सिफारिश की

पटना : बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटना क्रम के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने मंत्रीमंडल से दो मंत्रियों को हटाने की सिफारिश कर दी है. मांझी ने मंत्री राजीव रंजन और पीके शाही को हटाने के लिए राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से सिफारिश की […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटना क्रम के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने मंत्रीमंडल से दो मंत्रियों को हटाने की सिफारिश कर दी है. मांझी ने मंत्री राजीव रंजन और पीके शाही को हटाने के लिए राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से सिफारिश की है.

ज्ञात हो कि बिहार में जदयू गंठबंधन की सरकार चल रही है. जिसमें कुछ दिनों से मुख्‍यमंत्री मांझी को लेकर खटराग आरंभ हो गयी है. ऐसी भी संभावना बन रही है कि कल तक मांझी को लेकर बड़ी घोषणा पार्टी की ओर से की जा सकती है. संभावना है कि मांझी को मुख्‍यमंत्री पद से हटाया भी जा सकता है.

कल सात फरवरी को जदयू विधायक दल की बैठक पटना में बुलायी गयी है. जिसमें इस मामले को लकर बड़ी चर्चा हो सकती है. इधर आज पटना में दिन भर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही. मांझी ने भी पार्टी को लेकर बागी तेवर अपना लिया है और पूर्व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी भी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन