ePaper

मांझी की डुबोई नैया को नीतीश लगायेंगे पारः त्यागी

Updated at : 06 Feb 2015 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
मांझी की डुबोई नैया को नीतीश लगायेंगे पारः त्यागी

पटना: जदयू में उत्पन्न राजनीतिक खींचतान के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि अब बहुत हुआ, मांझी द्वारा डुबोई गयी नैया को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही पार लगाएंगे. पटना स्थित नीतीश के आवास […]

विज्ञापन

पटना: जदयू में उत्पन्न राजनीतिक खींचतान के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि अब बहुत हुआ, मांझी द्वारा डुबोई गयी नैया को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही पार लगाएंगे.

पटना स्थित नीतीश के आवास से बाहर निकलने के समय आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्यागी ने कहा कि अब बहुत हुआ, मांझी द्वारा डुबोई गयी नैया को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही पार लगाएंगे.त्यागी के इस बयान को नीतीश के फिर से कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव द्वारा बुलाई गयी विधायक दल की बैठक में नेता के तौर चुने जाने तथा मांझी के स्थान पर उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने के संकेत के तौर देखा जा रहा है. नीतीश ने पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू की करारी हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
उन्होंने कहा कि नये नेता का चुनाव कल की बैठक में किया जाएगा और देश और समाज के समक्ष बडी चुनौती को देखते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी नीतीश जी द्वारा राज्य की कमान फिर से अपने हाथ में लिए के पक्ष में हैं.
त्यागी ने कहा कि देश में नीतीश जी के कद का कोई नेता है. कई पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाया पर केवल नीतीश जी ने हिम्मत दिखाते हुए उसकी नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया. मांझी को केवल आगामी नवंबर तक के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया था. उन्हें न तो जनता ने जनादेश दिया और न(न) ही विधायक दल ने चुना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन