मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स के 278 दुकानों व कार्यालयों पर 3.66 करोड़ रुपये बकाया
Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 05 Jan 2026 12:33 AM
विज्ञापन
मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स में वर्षों से लंबित मेंटेनेंस चार्ज और ग्राउंड रेंट की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है.
विज्ञापन
पटना.
पटना नगर निगम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स में वर्षों से लंबित मेंटेनेंस चार्ज और ग्राउंड रेंट की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है. निगम की जांच में सामने आया है कि कॉम्प्लेक्स में आवंटित कुल 278 दुकानों और कार्यालयों पर करीब 3.66 (तीन करोड़ 66 लाख 15004 रुपये) की राशि बकाया है. इसको लेकर संबंधित दुकानदारों और कार्यालय स्वामियों को नोटिस जारी कर सात दिनों में भुगतान करने का निर्देश दिया है. कुल 270 दुकानें और 39 कार्यालय मौर्य लोक परिसर में हैं. पटना नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि राजस्व संरक्षण और नगर सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है. बिना सूचना कटेगी बिजली व जलापूर्ति कनेक्शन : निगम द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बिजली और जलापूर्ति कनेक्शन काटे जा सकते हैं. साथ ही अनुबंध की शर्तों के अनुसार विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी. नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई कभी भी की जा सकती है और इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










