Corona New Strain: ब्रिटेन से पटना लौटे 19 यात्रियों ने प्रशासन की बढ़ाई परेशानी, नहीं मिल रहा पता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Published at :10 Jan 2021 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
Corona New Strain: ब्रिटेन से पटना लौटे 19 यात्रियों ने प्रशासन की बढ़ाई परेशानी, नहीं मिल रहा पता, खोजबीन में जुटी पुलिस

कोरोना के नये स्ट्रेन(corona new strain) की दशहत बिहार में भी फैली हुई है. ब्रिटेन से हाल में पटना लौटे अधिकतर यात्रियों के मोबाइल फोन बंद होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं और वह उन्हें तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह से अब तक पटना में ब्रिटेन से करीब 110 से अधिक यात्रियों में 19 का मोबाइल नंबर व पता नहीं मिल पा रहा है.

सिविल सर्जन ने इनकी खोजबीन के लिए पुलिस से सहयोग मांगा है. अधिकारियों के मुताबिक उन नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. अधिकतर यात्रियों के फोन बंद हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उनका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं.

शनिवार को चार यात्रियों की रिपोर्ट आरएमआरआइ ने सिविल सर्जन कार्यालय को भेजा है. सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. सिविल सर्जन विभा कुमारी के मुताबिक अब तक 62 लोगों की रिपोर्ट आरएमआरआइ जांच सेंटर की ओर से भेजी जा चुकी है. किसी भी यात्री में कोरोना का नया प्रकार (स्ट्रेन) नहीं पाया गया है.

Also Read: Bihar Weather Report: बिहार से अचानक गायब हुई कड़ाके की ठंड, जानें पूस में लोगों को क्यों बेचैन कर रही फागुन जैसी गर्मी

उन्होंने बताया कि 62 के अलावा 19 यात्रियों की जानकारी के लिए रिमाइंडर पत्र फिर से प्रदेश के सभी सिविल सर्जन और पुलिस प्रशासन को भेज दी गयी है. ताकि जल्द से जल्द लोगों की जानकारी जुटायी जा सके. 81 यात्रियों के अलावा बाकी यात्री दूसरे प्रदेश के थे, जो अपने-अपने प्रदेश चले गये हैं.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन