नये नियमों से काम करेंगे होमगार्ड के जवान, सर्विस और ड्यूटी को लेकर 18 स्थायी आदेश जारी हुए
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Mar 2020 4:53 AM
होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी कब दी जायेगी,उनसे क्या- क्या काम लिया जायेगा, रिटायरमेंट की तिथि का निर्धारण कैसे होगा? इसको लेकर अब अधिकारी मनमर्जी नहीं कर सकेंगे. होमगार्ड की सर्विस और ड्यूटी को नियंत्रण एवं निर्देशित करने के लिए मैन्युअल तैयार कर लिया गया है.
पटना : होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी कब दी जायेगी,उनसे क्या- क्या काम लिया जायेगा, रिटायरमेंट की तिथि का निर्धारण कैसे होगा? इसको लेकर अब अधिकारी मनमर्जी नहीं कर सकेंगे. होमगार्ड की सर्विस और ड्यूटी को नियंत्रण एवं निर्देशित करने के लिए मैन्युअल तैयार कर लिया गया है. यह दो पुस्तकों के रूप में होगा. इसमें करीब 18 स्थायी आदेश हैं. मंगलवार को इन दोनों पुस्तकों का विमोचन कर सभी जिलों को उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली गयी है.
बिहार में होमगार्ड की वर्तमान संख्या करीब 54 हजार है. इनमें 42 हजार को रेगुलर ड्यूटी दी जा रही है. इन रेगुलर जवानों के वेलफेयर, ड्यूटी, नियुक्ति और रिटायरमेंट को लेकर स्पष्ट दिशा- निर्देश नहीं बने थे. जिला कमांडेंट और उसके नीचे के अधिकारी पुराने नियम और मर्जी से काम ले रहे थे.
डीजी होमगार्ड आरके मिश्र ने बीते दिनों एक माह तक सभी जिलों का दौरा किया था. इस दौरान पाया कि हर जगह अलग- अलग तरीके से काम लिया जा रहा है. एक जैसे मामलों में निर्णय भी अलग- अलग थे. शिकायतें भी खूब मिलीं. राज्य के दौरा के बाद डीजी ने एक उच्चस्तरीय कमेटी के साथ मंथन कर 18 स्थायी आदेश जारी किये. अब यही होमगार्ड के लिए मैन्युअल है. इसे किताब का रूप दे दिया गया है. पहला अंक तैयार हो है. डीजी होमगार्ड इसका विमोचन करेंगे.
आज जारी हो सकता है नया मैन्युअल
मैन्युअल में एक-एक बात का पूरा ध्यान रखा गया है. यहां तक आदेश हैं कि जब तक जिला में होमगार्ड का वेतन जारी नहीं होगा, कमांडेंट अपना वेतन नहीं निकाल सकेंगे. जवान की समस्याओं पर 15 दिनों के अंदर निर्णय लेना होगा. साप्ताहिक और मासिक बैठकों तक के लिए नीति निर्धारण कर दिया गया है.
होमगार्ड के काम और उनकी समस्याओं आदि को लेकर एक – एक स्पष्ट आदेश है. नये हस्तक से बल के कार्यकलाप में स्थायी व्यवस्था आयेगी. साप्ताहिक , मासिक बैठक , वेतन आदि को लेकर भी नीति निर्धारण है.
आरके मिश्रा, डीजी होमगार्ड
पुराना रिकॉर्ड सील, नया मैन्युअल तैयार होने के साथ ही राज्य के सभी जिलों से होमगार्ड
से जुड़े दस्तावेज को सील कर बिहटा स्थित शस्त्रागार में रखवा दिया गया है. हर संदूक पर कमांडेंट और डीआइजी के दो ताले लगे हैं. अब कोई निर्णय नये हस्तक से ही होगा. जवानों की सेवा का डाटा भी नये हस्तक में समाहित किया गया है. सभी जिला कमांडेंट से इस संबंध में सर्टिफिकेट भी लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










