BPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, अप्रैल से भरे जायेंगे 66वीं पीटी के फॉर्म

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 66वीं संयुक्त प्रारंभिक (पीटी) प्रतियोगिता परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में ली जायेगी. इसके लिए अगले महीने विज्ञापन निकल सकता है. जबकि, 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जुलाई तक और 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का इंटरव्यू दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. इसकी जानकारी शुक्रवार […]
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 66वीं संयुक्त प्रारंभिक (पीटी) प्रतियोगिता परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में ली जायेगी. इसके लिए अगले महीने विज्ञापन निकल सकता है. जबकि, 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जुलाई तक और 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का इंटरव्यू दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. इसकी जानकारी शुक्रवार को बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने दी. इस मौके पर संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने बीपीएससी का परीक्षा कैलेंडर भी जारी करके विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी जरुरी जानकारियों को साझा किया. परीक्षा कैलेंडर में विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाने वाली 11 प्रारंभिक के साथ ही लिखित परीक्षा के महीने की जानकारी दी गयी है. वहीं, इंटरव्यू के संभावित महीने के बारे में भी बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




