पटना : रिजेंट सिनेमा हॉल का ऑफिस तोड़ा गया
Updated at : 21 Feb 2020 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बाकरगंज नाला पर गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान नाला पर बने रिजेंट सिनेमा हॉल का ऑफिस तोड़ा गया. इसकी बाउंड्री बुधवार को तोड़ी गयी थी. टीम ने उस इलाके में पड़े मलबे को हटा कर नाला पर से अतिक्रमण को हटा दिया. हालांकि बाकरगंज नाले पर अभी कई लोगों ने […]
विज्ञापन
पटना : बाकरगंज नाला पर गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान नाला पर बने रिजेंट सिनेमा हॉल का ऑफिस तोड़ा गया. इसकी बाउंड्री बुधवार को तोड़ी गयी थी. टीम ने उस इलाके में पड़े मलबे को हटा कर नाला पर से अतिक्रमण को हटा दिया. हालांकि बाकरगंज नाले पर अभी कई लोगों ने स्थायी व अस्थायी तौर पर अतिक्रमण कर रखा है.
इनको गुरुवार तक का समय दिया गया था. शुक्रवार को फिर से बाकरगंज इलाके में अभियान चलाया जायेगा. वहीं, दानापुर में भी नगर पर्षद प्रशासन ने चौथे दिन गुरुवार को पर्षद क्षेत्र में नालों किये गये अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया. जिन इलाकों में नाला से अतिक्रमण को हटाया जा चुका है. वहां फिर से अतिक्रमण न हो, इसके लिए जिलाधिकारी कुमार रवि ने अंचल प्रभारी व थाना प्रभारी को निगरानी व कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




