खगौल : भांजे ने मामा को मारी गोली, हालत गंभीर
Updated at : 20 Feb 2020 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

जमालुद्दीनचक गांव में किसी विवाद को लेकर दिया घटना को अंजाम खगौल : मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र जमालुद्दीनचक गांव में किसी विवाद को लेकर भांजे ने मामा को गोली मार दी. जख्मी को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहां उसकी नाजुक स्थिति बनी हुई है. जमालुद्दीनचक […]
विज्ञापन
जमालुद्दीनचक गांव में किसी विवाद को लेकर दिया घटना को अंजाम
खगौल : मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र जमालुद्दीनचक गांव में किसी विवाद को लेकर भांजे ने मामा को गोली मार दी. जख्मी को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहां उसकी नाजुक स्थिति बनी हुई है.
जमालुद्दीनचक निवासी मनोज कुमार यादव उर्फ गुड्डू मंगलवार की देर रात घर में सो रहा था. अचानक उसका भांजा संपतचक, अब्दुल्लाचक निवासी अजय यादव का पुत्र हर्ष यादव पीछे से छत के रास्ते चढ़ कर घर के अंदर घुसकर मामा मनोज को गोली मारकर फरार हो गया. गोली की आवाज सुन परिजन दौड़ कर मनोज के कमरे में गये, तो देखा मनोज के सीने में गोली लगी है. वह खून से लथपथ पड़ा था. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि जख्मी का फर्द बयान लिया गया है.
जख्मी मनोज कुमार यादव ने बताया कि देर रात उसने जब छत के पीछे के रास्ते से मेरे घर में प्रवेश किया, तो मैंने उसका नाम पुकारा. इस पर उसने कमर से पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया, जो मेरे सीने की बायीं ओर लगी है. उन्होंने बताया कि बचपन से मैट्रिक तक मेरे यहां रह कर हर्ष पढ़ाई करता था. पिछले डेढ़ साल से महंगी गाड़ी की मांग कर रहा था. जब मैंने बोला कि दो-तीन लाख की गाड़ी मैं नहीं खरीद सकता हूं. उस समय से नाराज था. करीब डेढ़ साल से हर्ष से मेरी बात नहीं होती थी. कभी-कभार मेरे बहनोई अजय यादव से फोन पर बात होती थी. बहन से नहीं बात होती थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




