पटना : शादी के 54 साल बाद महिला ने पति से माह खर्च मांगा
Updated at : 18 Feb 2020 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति के खिलाफ आवेदन दिया. आयोग की सदस्य मंजू कुमारी को आवेदन देते हुए उन्होंने बताया कि वे दरभंगा की रहने वाली हैं. उनके पति सिमरी में अपने पैतृक घर में रहते हैं. 2003 से ही वे लोग अलग रह रहे […]
विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति के खिलाफ आवेदन दिया. आयोग की सदस्य मंजू कुमारी को आवेदन देते हुए उन्होंने बताया कि वे दरभंगा की रहने वाली हैं. उनके पति सिमरी में अपने पैतृक घर में रहते हैं. 2003 से ही वे लोग अलग रह रहे हैं.
2003 में सेवानिवृत्त होने से पहले उनके पति पथ निर्माण विभाग में कार्यपालक अभियंता के पद पर थे. उस वक्त वे घर से जुड़े खर्च देते थे, लेकिन 2003 के बाद से वह भी बंद कर दिया. उन्हें विभाग की ओर से पेंशन मिलती है, लेकिन मुझे कोई खर्च नहीं मिलता है. शादी के 54 साल हो चुके हैं. पहले तो किसी तरह से काम हो जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मेरी तबीयत खराब रहती है. ऐसे में मेरे पास न तो खर्च के लिए पैसे हैं और न ही इलाज के लिए कोई मदद मिल रही है. जब भी पति के पास मदद के लिए जाती हूं, वे मुझे मार-पीट कर वहां से भगा देते हैं.
अभी अपने बड़े बेटे के साथ किसी तरह से रह रही हूं. बस इतना निवेदन है कि पति महीने का खर्च दें, ताकि मैं इस उम्र में कही दर-दर न भटकूं. सदस्य मंजू कुमारी ने सारी बातों को सुनने के बाद कहा कि दूसरे पक्ष को आयोग की ओर से उपस्थित होने के लिए चिट्ठी भेजी जायेगी. दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




