पटना : पानी का रास्ता रोक रहा अतिक्रमण हटा

Updated:
विज्ञापन

सरपेंटाइन रोड, कुर्जी व सैदपुर आदि इलाकों में चला अभियान पटना : शहर को बरसात में होनेवाले जलजमाव से बचाने के लिए नालों पर से अतिक्रमण हटाने का काम अभी से ही शुरू हो गया है. इसी के तहत जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को पटना सिटी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, बांकीपुर […]

विज्ञापन
सरपेंटाइन रोड, कुर्जी व सैदपुर आदि इलाकों में चला अभियान
पटना : शहर को बरसात में होनेवाले जलजमाव से बचाने के लिए नालों पर से अतिक्रमण हटाने का काम अभी से ही शुरू हो गया है. इसी के तहत जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को पटना सिटी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, बांकीपुर अंचल व नूतन राजधानी अंचल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान में नूतन राजधानी अंचल के सर्पेंटाइन रोड में नाले की जमीन पर बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन भवन के नाम पर अतिक्रमण कर कम्युनिटी हॉल बनाये जाने का खुलासा हुआ. इसके बाद टीम ने 15 फुट अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान टीम के साथ कार्यालय के कर्मियों की बकझक भी हुई. नाला पर बनाये गये खटाल को भी हटाया गया.
हल्की-फुल्की हुई नोक-झोंक, लेकिन टीम ने कार्रवाई रोकने से कर दिया इन्कार
कुर्जी नाला पर भी कई स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण थे. टीम ने उन्हें भी हटा दिया. हालांकि अतिक्रमण हटाने का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है. पटना सिटी अंचल में वार्ड संख्या 67 में मोट नाला नहर पर बनी पांच अस्थायी झोंपड़ियों को हटाया गया और तीन स्थायी मकानों के अतिक्रमित हिस्से को हटाया गया. पांच हजार रुपया जुर्माना भी वसूला गया. इसी प्रकार, पाटलिपुत्र अंचल में कुर्जी नाला व राजीव नगर नाला पर बनी 75 झोंपड़ियों को तोड़ा गया व दस अवैध बैनरों को हटाया गया. अठारह हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया. बांकीपुर अंचल में सैदपुर नहर रोड से पांच झुग्गी-झोंपड़ी व लगभग 20 स्थायी मकानों की सीढ़ी को तोड़ा गया.
काफी संख्या में थे जवान
इसी प्रकार सैदपुर नाले पर कई पक्के मकान अतिक्रमण के क्षेत्र में थे. जेसीबी की मदद से कई घरों के आगे के हिस्से को हटाया गया. टीम जहां भी अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची, वहां काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी. स्थानीय थाना की पुलिस भी मौजूद थी. नगर निगम की महिला टास्क फोर्स की भी टीम के साथ लगाया गया था. अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर केस करने की भी लोगों ने धमकी दी. लेकिन जब बात नहीं बनी, तो खुद तोड़ने का आश्वासन दिया. लेकिन टीम ने कार्रवाई रोकने से इन्कार कर दिया और अतिक्रमण को हटा दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन