पटना : सरकार के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का मिला टास्क
Updated at : 15 Feb 2020 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के बूथ अध्यक्षों और सचिवों के सम्मेलन में शुक्रवार को सरकार के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का टास्क दिया गया. इस सम्मेलन में जदयू के पटना जिला के प्रभारी इं शंभूनाथ सिन्हा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए काफी काम किया है. इसे देश […]
विज्ञापन
पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के बूथ अध्यक्षों और सचिवों के सम्मेलन में शुक्रवार को सरकार के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का टास्क दिया गया. इस सम्मेलन में जदयू के पटना जिला के प्रभारी इं शंभूनाथ सिन्हा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए काफी काम किया है. इसे देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा ने कहा कि बिहार के विकास के लिए राज्य सरकार दिन रात काम कर रही है. पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचानी चाहिए. इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार का सपना पूरा होगा.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पटना महानगर के अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ऐसे नेता हैं जो राजनीति के अलावा सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी रुचि लेते हैं. शराबबंंदी, दहेजबंदी, बालविवाह के खिलाफ अभियान व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल-जीवन- हरियाली अभियान इसका उदाहरण है. इस दौरान बांकीपुर विधानसभा प्रभारी रामचंद्र प्रसाद आर्य, प्रमेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, छात्र जदयू अध्यक्ष श्याम पटेल सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




