वैलेंटाइन डे : पत्नी ने प्रेमिका के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ा, फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 7:07 PM
पटना : वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी, मतलब प्यार के इजहार का दिन. एक ऐसा दिन, जिसका इंतजार प्रेमी जोड़े साल भर करते हैं. दूसरी ओर वेलेंटाइन डे पर कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसा ही कुछ नजारा बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है, जहां प्रेमिका […]
पटना : वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी, मतलब प्यार के इजहार का दिन. एक ऐसा दिन, जिसका इंतजार प्रेमी जोड़े साल भर करते हैं. दूसरी ओर वेलेंटाइन डे पर कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसा ही कुछ नजारा बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है, जहां प्रेमिका के साथ पति को पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ लिया. फिर क्या था, बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पत्नी ने पति और प्रेमिका की पिटाई तक कर दी. मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गये. पुलिस ने किसी तरह से बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया. पत्नी एक तरफ पति पर बेवफाई के आरोप लगाती रही, दूसरी तरफ पति सिर झुकाये सब कुछ चुपचाप सुनता रहा.
बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा
दरअसल, बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड पर पत्नी ने पति को बाइक से प्रेमिका के साथ जाते हुए देखा. नाराज पत्नी ने दोनों को पकड़ा और बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया. इसी बीच हंगामे में प्रेमिका भी कूद गयी और उसके प्रेमी की पत्नी के साथ तीखी बहस हो गयी. बेवफाई से नाराज पत्नी ने पति और प्रेमिका की पिटाई भी कर दी. प्रेमिका और पत्नी को लड़ता देख पति के होश उड़ गये. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गयी. बड़ी संख्या में राहगीर भी तमाशबीन बन गये और हंगामे को देखने लगे. हालांकि, कुछ देर बाद ही लोगों को सारा माजरा समझ में आ गया. इस दौरान मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने हंगामे को शांत कराया.
पत्नी ने पति पर लगाये गंभीर आरोप
हंगामा शांत होने के बाद आरोपी शख्स की पत्नी ने ट्रैफिक पुलिस के सामने कई गंभीर आरोप लगाये. पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपसी रजामंदी के बाद दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए. वहीं, शादी के तीन साल बाद पति पर आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि वो सबकुछ भूल बैठा. उसने घर की तरफ ध्यान देने की बजाये प्रेमिका के साथ वक्त गुजारना शुरू कर दिया. इसका नुकसान उनके वैवाहिक जीवन और बच्चों को उठाना पड़ रहा है. काफी समझाने के बाद भी पति ने प्रेमिका से दूरी नहीं बनायी. कई तरह से पति को समझाने की कोशिश की गयी, लेकिन, उसने किसी की बातों को नहीं सुना.
पुलिस को देख पति की बोलती बंद हुई
बताया जाता है कि आरोपित पति बाइक से प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन डे मनाने पटना के ईको पार्क जा रहा था. इसी दौरान पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया. हंगामे के बाद महिला पुलिस पति-पत्नी और प्रेमिका को लेकर थाने ले आयी. पुलिस को देखकर पति की बोलती बंद हो गयी. वह खामोशी से सबकुछ चुपचाप सुनता रहा. महिला थाने की पुलिस के मुताबिक, तीनों से पूछताछ की गयी है. पत्नी की लिखित शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पहले दोनों पक्षों की काउंसलिंग करायी जायेगी. अगर इसके बाद भी आरोपित पति नहीं सुधरता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










