शराब तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई : गौरीचक के थानाध्यक्ष सस्पेंड, नौ लाइन हाजिर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शराबबंदी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. गौरीचक थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी के आरोप में शनिवार को वहां के थानेदार रमण कुमार को निलंबित कर दिया गया. अब वह 10 साल तक थानेदार नहीं बन सकेंगे. वहीं, गौरीचक थाने के अन्य नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर […]
विज्ञापन
पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शराबबंदी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. गौरीचक थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी के आरोप में शनिवार को वहां के थानेदार रमण कुमार को निलंबित कर दिया गया. अब वह 10 साल तक थानेदार नहीं बन सकेंगे. वहीं, गौरीचक थाने के अन्य नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों के साथ बैठक करने के तुरंत बाद डीजीपी ने यह कार्रवाई की.
पुलिस मुख्यालय को गौरीगंज थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी की लगातार शिकायत मिल रही थी. कुछ दिन पहले चिपुरा खुर्द गांव में शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. गांव वाले इसका लगातार विरोध कर रहे थे.
गांव की महिलाओं ने शराब को नष्ट कर अपना गुस्सा भी प्रकट किया था. शनिवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय गांव में शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों के साथ बैठक करने पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बिना डरे शराब के काले काम में संलिप्त रहने वालों के नाम बताने को कहा. इसके बाद महिलाओं ने डीजीपी से थाना पुलिस की मिलीभगत का राज खोल दिया. करीब डेढ़ घंटा तक ग्रामीणों से संवाद करने के बाद डीजीपी शाम छह बजे गौरीचक थाना पहुंच गये.
थाने का निरीक्षण किया तो शिकायत की पुष्टि हो गयी. इसके बाद एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा को आदेश दिया कि थानेदार को निलंबित कर उन्हें थानेदारी से 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दें. साथ ही नौ अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में भेजने का आदेश दिया. साथ ही डीजीपी ने एसएसपी को कहा कि वह जिले के सभी थानेदार और अफसरों का इनपुट लेंं. कोई भी शराबबंदी कानून के उल्लंघन में संलिप्त मिले, ताे उस पर कठोर कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










