पटना :मौर्यालोक में डटे रहे निगम के हड़ताली कर्मी
Updated at : 08 Feb 2020 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मी शुक्रवार को भी मौर्यालोक में अपनी मांगों को लेकर डटे रहे. कर्मियों ने कामकाज ठप रख कर दिन भर वहां सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये. सभी अंचल के दैनिक वेतनभोगी कर्मी निगम मुख्यालय पहुंच कर हड़ताल में शामिल हैं. हड़ताली कर्मियों को […]
विज्ञापन
पटना : पटना नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मी शुक्रवार को भी मौर्यालोक में अपनी मांगों को लेकर डटे रहे. कर्मियों ने कामकाज ठप रख कर दिन भर वहां सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये. सभी अंचल के दैनिक वेतनभोगी कर्मी निगम मुख्यालय पहुंच कर हड़ताल में शामिल हैं.
हड़ताली कर्मियों को कर्मचारी यूनियन के नेता सं बोधित कर रहे हैं. पटना नगर निगम कामगार यूनियन के महासचिव रामयतन प्रसाद ने कहा कि सरकार की ओर से हटाये जाने का आदेश वापस नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी. आउटसोर्सिंग एजेंसी की ओर से कर्मियों से काम कराने के मामलेमें बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का खेल है. पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि दस सालों से कार्यरत कर्मियों को स्थायी करने की प्रक्रिया नगर निगम में चल रही है. इसके बावजूद कर्मियों को हटाना जायज नहीं है. यह कर्मियों से साथ अन्याय होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




