दानापुर : प्रताड़ना से तंग पत्नी ने ट्रेन से कट दी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2020 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर/खगौल : पति की प्रताड़ना व मारपीट से तंग आकर दो बच्चों की मां ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली. गुरुवार की देर रात दानापुर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पूर्व अप लाइन के बीच ट्रेन से कटी एक महिला का शव बरामद किया था. वहीं मृतका के पुत्र प्रिंस को ट्रैक की […]
विज्ञापन
दानापुर/खगौल : पति की प्रताड़ना व मारपीट से तंग आकर दो बच्चों की मां ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली. गुरुवार की देर रात दानापुर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पूर्व अप लाइन के बीच ट्रेन से कटी एक महिला का शव बरामद किया था. वहीं मृतका के पुत्र प्रिंस को ट्रैक की बगल में जीआरपी ने सही सलामत बरामद किया. जीआरपी ने शुक्रवार को इसकी सूचना मृतका के पिता उमेश राय, बाटा निवासी को दी. सूचना पाकर उमेश राय अपने नाती प्रिंस को साथ ले गये.
शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. मृतका की पहचान रामजीचक बाटा निवासी उमेश राय की पुत्री प्रियंका देवी के रूप में की गयी. मृतका प्रियंका के पिता उमेश राय ने रोते हुए बताया कि मृतका का पति प्रमोद शराब के नशे में बराबर मारपीट कर प्रताड़ित करता था. उन्होंने बताया कि पति प्रमोद द्वारा बार-बार मारपीट करने से तंग आकर प्रियंका ने ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी.
उमेश ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व प्रियंका की शादी मनेर के शेरपुर निवासी प्रमेाद कुमार से की थी. इसी बीच प्रियंका के दो पुत्र प्रियांशु व प्रिंस हुए. दो दिन पूर्व ही पति उसे मायके से ससुराल विदाई कर ले गये थे. शुक्रवार को ट्रेन से कट कर प्रियंका की मौत की खबर मिलते ही मां लालपति देवी व परिजन चीत्कार कर उठे. शव को लेकर अस्पताल पहुंचे ससुराल व मायके पक्ष के बीच विवाद हो गया. लोगों ने समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया.जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




