ePaper

2020 विस चुनाव : पटना जिले में 48,630 नये वोटर करेंगे मतदान, अंतिम सूची का प्रकाशन

Updated at : 08 Feb 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
2020 विस चुनाव : पटना जिले में 48,630 नये वोटर करेंगे मतदान, अंतिम सूची का प्रकाशन

पटना : 2020 में होने वाले बिहार विस चुनाव में पटना जिले में 48,630 नये वोटर मतदान करेंगे. जिले के हर विस क्षेत्र में 500 से 5000 तक वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है. पुरुष और महिला वोटरों की संख्या जहां बढ़ी है. वहीं, थर्ड जेंडर के वोटरों की संख्या घटी है. 2019 में […]

विज्ञापन
पटना : 2020 में होने वाले बिहार विस चुनाव में पटना जिले में 48,630 नये वोटर मतदान करेंगे. जिले के हर विस क्षेत्र में 500 से 5000 तक वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है. पुरुष और महिला वोटरों की संख्या जहां बढ़ी है.
वहीं, थर्ड जेंडर के वोटरों की संख्या घटी है. 2019 में जहां थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 177 थी. वहीं 2020 में 163 है. खास बात यह है कि लिंग अनुपात भी बढ़ा है. 2019 में जहां 902 थी, वहीं 2020 में 905 है. साथ ही जनसंख्या निर्वाचक अनुपात करीब 60 फीसदी है. मतलब 100 की आबादी में 60 मतदाता है. शुक्रवार को वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया. साथ ही सीइओ (चीफ इलेक्ट्रॉल ऑफिसर) बिहार की वेबसाइट पर भी डाल दी गयी है. वोटर वेबसाइट पर भी अपने नाम को देख सकते हैं.
सबसे अधिक वोटर
वाले टॉप थ्री विस क्षेत्र
– दीघा 452182
– कुम्हरार 423655
– फुलवारीशरीफ 356934
महिला वोटरों वाले टॉप थ्री विस क्षेत्र
– दीघा 215854
– कुम्हरार 198557
– बांकीपुर 178820
कुल मतदाताओं की सूची
– वर्ष 202046,36463
– वर्ष 201945,87998
विस क्षेत्रवार वोटरों की संख्या
विस क्षेत्र 2020 2019
मोकामा 268831 267246
बाढ़ 275897 274840
बख्तियारपुर 275299 272567
दीघा 452182 448964
बांकीपुर 382889 377910
कुम्हरार 423655 421902
पटना साहिब 355289 350968
फतुहा 265852 264489
दानापुर 344843 340356
मनेर 318134 314076
फुलवारी 356934 347827
मसौढ़ी 331313 327706
पालीगंज 279559 276181
विक्रम 305786 302966
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन