पटना : 50 हजार निगमकर्मी इएसआइ स्कीम से वंचित

Updated at : 06 Feb 2020 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 50 हजार निगमकर्मी इएसआइ स्कीम से वंचित

सुबोध कुमार नंदन पटना : नगर निगमों, नगरपालिकाओं व नगर पर्षदों के आयुक्त व कार्यपालक पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण प्रदेश के 50 हजार से अधिक संविदा कर्मियों का रजिस्ट्रेशन आठ माह बाद भी कर्मचारी राज्य बीमा स्कीम में नहीं हो सका है. इससे 50 हजार से अधिक कर्मचारी इएसआइसी से मिलने वाले हितलाभ से […]

विज्ञापन
सुबोध कुमार नंदन
पटना : नगर निगमों, नगरपालिकाओं व नगर पर्षदों के आयुक्त व कार्यपालक पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण प्रदेश के 50 हजार से अधिक संविदा कर्मियों का रजिस्ट्रेशन आठ माह बाद भी कर्मचारी राज्य बीमा स्कीम में नहीं हो सका है. इससे 50 हजार से अधिक कर्मचारी इएसआइसी से मिलने वाले हितलाभ से वंचित हैं. हैरानी की बात यह है कि 2012 में पटना नगर निगम की ओर 1692 कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन इएसआइ स्कीम के तहत कराया गया था. लेकिन, इसका अनुपालन अब तक पटना नगर निगम नहीं कर रहा है. ज्ञात हो कि एक सितंबर, 2019 से इएसआइसी में कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हो गया है.
पाटलिपुत्र नगर पर्षद सर्किल ने 810 कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन कराया : दानापुर नगर पर्षद, पाटलिपुत्र नगर पर्षद सर्किल को छोड़कर किसी नगर निगम, नगरपालिका या बोर्ड की ओर सेरजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है. इस कारण यहां कार्यरत संविदा कर्मचारी, दैनिक कर्मचारियों को इएसआइ योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दानापुर नगर पर्षद ने 98 कर्मचारियों का तथा पाटलिपुत्र नगर पर्षद सर्किल ने 810 कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन कराया है.
रजिस्ट्रेशन होने के बाद नियोक्ता को 3.25 फीसदी व कर्मचारी को 0.75 फीसदी अंशदान वेतन के अनुसार करना होता है. इस तरह कर्मचारी को वेतन का चार फीसदी अंशदान कर्मचारी राज्य बीमा निगम को हर माह करना होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन