बिहटा : तालाब की जमीन पर बवाल, छह वाहन फूंके
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2020 9:36 AM
विज्ञापन
बिहटा : शनिवार को बिहटा स्थित नेउरा ओपी थाना क्षेत्र के नेउरी गांव में तालाब की जमीन हड़पने को ले ग्रामीण आक्रोशित हो गये. पिछले एक वर्ष से नेउरी गांव में तालाब की जमीन को लेकर चल रहा विवाद शनिवार की सुबह नौ बजे बवाल में तब्दील हो गया. उसके बाद तालाब में मिट्टी भरवा […]
विज्ञापन
बिहटा : शनिवार को बिहटा स्थित नेउरा ओपी थाना क्षेत्र के नेउरी गांव में तालाब की जमीन हड़पने को ले ग्रामीण आक्रोशित हो गये. पिछले एक वर्ष से नेउरी गांव में तालाब की जमीन को लेकर चल रहा विवाद शनिवार की सुबह नौ बजे बवाल में तब्दील हो गया. उसके बाद तालाब में मिट्टी भरवा रहे नेउरी ट्रेडर्स छड़-सीमेंट दुकान पर हमला बोल दुकान में आग लगा दी. वहीं आसपास लगे मिनी जेसीबी, ट्रैक्टर व सफारी सहित करीब आधा दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. भीड़ का रौद्र रूप देख दुकान संचालक फरार हो गया.
सिटी एसपी अशोक मिश्रा, डीएसपी संजय पांडेय, एसडीओ तरणजोत सिंह सहित दानापुर, खगौल, जानीपुर, फुलवारी, शाहपुर सहित आसपास के छह थानों की पुलिस पहुंची इस पर भीड़ पत्थरबाजी करने लगी. भीड़ को तिबत-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं अग्निशमन सेवा की सहायता से जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक एक टाटा सफारी, एक ट्रैक्टर, एक मिनी जेसीबी, टेंपो, बाइक सहित दुकान की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी थी.
29 नामजद व सैकड़ों अज्ञात पर प्राथमिकी
नेउरी ट्रेडर्स के मालिक साहपुर उसरी बांध पर निवासी महेश यादव ने नेउरा ओपी में 29 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाने ही साथ ही सैकड़ों अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने आरोप लगाया है कि सौ से अधिक संख्या में लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर दुकान पर जान मारने की नीयत से हमला बोल दिया. इस दौरान 30 हजार रुपये लूट लिये.
साथ ही उसके आधा दर्जन वाहनों के साथ दुकान में आग लगा दी. जिसमें उसे करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है. जमीन विवाद में बवाल की सूचना पर पहुंचे एसडीओ व सिटी एसपी पश्चिम ने मामले की जांच के बाद कहा किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. जब इस मामले की सुनवाई हो रही थी और उससे आप संतुष्ट नहीं तो उसकी अपील आपको आगे करना है. न की किसी पर जानलेवा हमला और उसका सामान फूंकने का. उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्षों पर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
ग्रामीणों ने सीओ व पुलिस पर लगाया पैसा लेने का आरोप
तालाब की जमीन को लेकर हंगामा करने वाले गांव वालों का कहना था कि कई बार शिकायत की गयी लेकिन न पुलिस सुन रही थी और न ही सीओ ध्यान दे रहे थे. जिससे स्पष्ट लग रहा था कि सीमेंट दुकानदार ने पैसा देकर उन्हें अपने बस में कर लिया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










