पटना : बांसघाट में बनेगा नया शवदाह गृह, मिलेंगी कई नयी सुविधाएं
Updated at : 01 Feb 2020 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गंगा किनारे बांस घाट पर नये विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जायेगा. शुक्रवार को नगर विकास व आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर और बुडको एमडी चंद्रशेखर सिंह ने बांस घाट सहित अन्य कई घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान विद्युत शवदाह गृह की जमीन का मुआयना किया गया व नक्शे की […]
विज्ञापन
पटना : गंगा किनारे बांस घाट पर नये विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जायेगा. शुक्रवार को नगर विकास व आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर और बुडको एमडी चंद्रशेखर सिंह ने बांस घाट सहित अन्य कई घाटों का निरीक्षण किया.
इस दौरान विद्युत शवदाह गृह की जमीन का मुआयना किया गया व नक्शे की जानकारी ली गयी. सचिव ने कहा कि यहां विद्युत के अलावे लकड़ी से जलाने वाले शवदाह गृह का भी निर्माण किया जाना है, जहां पार्किंग स्थल, प्रार्थना घर, पेयजल, शौचालय निर्माण की सुविधा रहेगी. पुराने बंद पड़े शवदाह गृह को फिर से चालू करने के भी निर्देश पटना नगर निगम को दिये गये. सचिव का निरीक्षण मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद किया गया था.
घाटों पर मिलेंगी कई सुविधाएं : सचिव ने गुलबी घाट, बांस घाट, एनआइटी घाट का भी मुआयना किया. उन्होंने कहा कि गंगा आरती शनिवार और रविवार को हर सप्ताह होती है.
इस दौरान घाट तक पानी की समुचित व्यवस्था हो, इसके लिए समय-समय पर गाद हटाने के निर्देश दिये गये हैं. वहां बास की जगह स्टील के पाइप लगाने को कहा गया. उन्होंने पटना नगर निगम को सभी 16 घाटों के रखरखाव और साफ-सफाई के लिए समुचित व्यवस्था करने और उसका प्लान बनाने के निर्देश दिये. इसके साथ रिवर फ्रंट पर बने नौ फूड सेंटरों को चालू करने, सभी शौचालयों को शुरू करने व घाट पर वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिये गये.
दो दिनों में शुरू हो काम
सचिव ने कलेक्ट्रेट घाट से राजा घाट तक संपर्क पथ को विकसित करने का निर्देश दिया. रिवर फ्रंट पर बने तीन भवनों को कैसे उपयोग में लाया जाये, इस पर भी चर्चा कर प्लान बनाने की स्वीकृति हुई. अभी शेष बचे तीन घाटों के निर्माण को जून तक पूरा करने और संवेदक को बुलाकर दो दिनों के अंदर काम शुरू करने के निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




