ePaper

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े और आगजनी की

Updated at : 30 Jan 2020 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े और आगजनी की

पटना : राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर स्थित बाइपास पर गुरुवार की दोपहर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और उग्र प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर स्थित बाइपास पर गुरुवार की दोपहर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और उग्र प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर स्थित बाइपास पर गुरुवार की दोपहर परमानंद नाम के युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि लोगों ने आक्रोशित लोगों ने बीएमडब्ल्यू समेत दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की और बस समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी. साथ ही बाइपास को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क जाम हटाने की कोशिश की. लेकिन, आक्रोशित भीड़ उग्र हो गयी और पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों ने समाचार संकलन करने गये फोटोग्राफर को भी पीटा और कैमरा तोड़ दिया. बताया जाता है कि हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की है. हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पटना के एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन