पटना : 155 पंचायतों में 9वीं कक्षा के संचालन को भवन की तलाश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शिक्षा विभाग को अप्रैल से प्रदेश की 2950 पंचायतों में कक्षा 9 की पढ़ाई शुरू करनी है. इनमें 155 पंचायतें ऐसी हैं, जहां अभी तक इस कक्षा को शुरू करने के लिए समुचित जगह नहीं मिल सकी है. ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने प्रदेश के […]
विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग को अप्रैल से प्रदेश की 2950 पंचायतों में कक्षा 9 की पढ़ाई शुरू करनी है. इनमें 155 पंचायतें ऐसी हैं, जहां अभी तक इस कक्षा को शुरू करने के लिए समुचित जगह नहीं मिल सकी है.
ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने प्रदेश के संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखा है कि ऐसी पंचायतों में क्लास संचालन के लिए किराये पर भी मकान लिये जाएं. उन्होंने इस तरह के प्रबंधन की रिपोर्ट तीन फरवरी तक हर हाल में देने को कहा है. अपर मुख्य सचिव महाजन ने कहा है कि संबंधित 155 पंचायतों में इसके लिए बाकायदा सर्वेक्षण कराया जाये.
किराये पर निजी भवन के अलावा उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि हो सके तो किसी भी तरह के सरकारी भवन को भी इनके लिए चुना जा सकता है. अगर वह भी नहीं मिलता है तो 75 डिसमिल भूमि की व्यवस्था की जाये. उसे शाश्वत पट्टा पर लिया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि इस संबंध में एक अहम बैठक बुधवार को भी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










