“लिव-इन” रिलेशनशिप में दिल्ली में रह रही बिहार की महिला पुरुष मित्र संग वृन्दावन के होटल में मिली बेसुध, फिर…

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मथुरा/पटना : यूपी के मथुरा जिले में सोमवार को वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल जगदीश धाम में पति-पत्नी के रूप में परिचय देकर ठहरे महिला-पुरुष बेहोशी की हालत में मिले. पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुरुष को उच्च स्तरीय इलाज के लिए दूसरे […]

विज्ञापन

मथुरा/पटना : यूपी के मथुरा जिले में सोमवार को वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल जगदीश धाम में पति-पत्नी के रूप में परिचय देकर ठहरे महिला-पुरुष बेहोशी की हालत में मिले. पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुरुष को उच्च स्तरीय इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने सोमवार को यहां बताया, "उनके सामान की तलाशी के दौरान मिले कागजातों के अनुसार, पुरुष का नाम शेजी खान पुत्र शौकत खान (40) है तथा युवती बिहार की रहने वाली ममता मिश्रा है. संदेह है कि युवती शेजी खान के साथ" लिव-इन" रिलेशनशिप में उसके दिल्ली के पश्चिमपुरी स्थित क्वार्टर पर रह रही थी."

उन्होंने बताया, "उक्त महिला और पुरुष एक दिन पूर्व ही वहां आकर ठहरे थे. जब सुबह बड़ी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब ताला तोड़कर देखा गया तो दोनों बेहोश मिले." इंस्पेक्टर ने कहा कि पुरुष का इलाज जारी है और हालत में सुधार के पश्चात उससे पूछताछ की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन