पटना : नयी बालू नीति पर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य की नयी बालू नीति के खिलाफ दायर की गयी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया है. हालांकि, इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है. इसे राज्य सरकार और खान एवं भूतत्व विभाग की दूसरी बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले यह याचिका एनजीटी […]
विज्ञापन
पटना : राज्य की नयी बालू नीति के खिलाफ दायर की गयी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया है. हालांकि, इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है. इसे राज्य सरकार और खान एवं भूतत्व विभाग की दूसरी बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले यह याचिका एनजीटी में दायर की गयी थी. इस पर संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने नदी घाटों की नयी बंदोबस्ती पर रोक लगा दी थी.
यह बंदोबस्ती कई महीनों तक बाधित रहने के बाद दिसंबर महीने में एनजीटी ने नयी बालू नीति को लागू करने का आदेश दिया था. सूत्रों के अनुसार इस आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट चले गये थे. वे नयी बालू नीति लागू होने पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगाने की मांग कर रहे थे. इस संबंध में याचिकाकर्ताओं ने पहली डेट पर सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी मांग रखी थी. दूसरी डेट पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद याचिकाकर्ताओं की याचिका खारिज कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










