पटना : वैचारिक रूप से कमजोर हैं जदयू के नेता: तेजस्वी यादव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि जदयू की राजनीतिक विचारधारा व वैचारिक दृष्टि की स्पष्टता उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ विद्वान नेताओं को मालूम नहीं है. आम जनता और कार्यकर्ता उसे कैसे समझ सकेंगे. उन्होंने जदयू नेताओं को वैचारिक रूप से कमजोर नेता बताया है. उनका बयान प्रशांत […]
विज्ञापन
पटना : राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि जदयू की राजनीतिक विचारधारा व वैचारिक दृष्टि की स्पष्टता उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ विद्वान नेताओं को मालूम नहीं है. आम जनता और कार्यकर्ता उसे कैसे समझ सकेंगे.
उन्होंने जदयू नेताओं को वैचारिक रूप से कमजोर नेता बताया है. उनका बयान प्रशांत किशोर के बयान के संदर्भ में जदयू में छिड़ी बहस के मद्देनजर आया है. इधर, राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि बिहार को बर्बाद करने वाला ट्रबल इंजन. ट्विटर पर इस आशय का फोटो भी लगाया गया है.
राजद ने लगाया एनडीए के खिलाफ नया पोस्टर : बिहार के राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर पोस्टर बयानबाजी शुरू हो गयी है. गुरुवार को पोस्टर राजद की तरफ से लगाया गया है. इसमें जदयू को लूट एक्सप्रेस और भाजपा को झूठ एक्सप्रेस बताया गया है. पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा है, बिहार को बर्बाद करनेवाला ट्रबल इंजन. इससे पहले भी बिहार में जदयू और राजद ने पोस्टर के जरिये एक-दूसरे पर निशाना साधा था. पोस्टर राजद के प्रदेश कार्यालय के सामने लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन