पटना : बेली रोड समेत सभी प्रमुख सड़कों पर रुक-रुक कर लगता रहा जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बेली रोड में जगदेव पथ से डाकबंगला चौराहा तक बुधवार को दिन भर वाहनों की भीड़ दिखी और रह रह कर जाम लगता रहा. इससे लोग परेशान रहे. जाम की एक वजह आशियान मोड़ पर चलाया जाने वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान भी रहा. इसके कारण बेली रोड में राजाबाजार से राजवंशीनगर मोड़ और […]
विज्ञापन
पटना : बेली रोड में जगदेव पथ से डाकबंगला चौराहा तक बुधवार को दिन भर वाहनों की भीड़ दिखी और रह रह कर जाम लगता रहा. इससे लोग परेशान रहे. जाम की एक वजह आशियान मोड़ पर चलाया जाने वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान भी रहा.
इसके कारण बेली रोड में राजाबाजार से राजवंशीनगर मोड़ और आगे पुनाईचक क्रॉसिंग और हड़ताली मोड़ तक रह रह कर जाम लगता रहा.
इससे बेली रोड में आने जाने वालों के साथ साथ मैंगल्स रोड और इको पार्क गेट संख्या एक की ओर जाने वाले लोगों को भी बहुत परेशानी हुई. इसी तरह तारामंडल और वोल्टास मोड़ के पास भी दोपहर में रह रह कर वाहनों की कतार लगती रही और लोगोंं का आना जाना बाधित रहा. अशोक राजपथ और गांधी मैदान सर्किल के चारों ओर भी दोपहर 11 से दो बजे तक रह रह कर जाम लगता रहा. कंकड़बाग मेन रोड में भी दिन में कई बार जाम लगा और रेंग रेंग कर वाहन चलते रहे.
स्कूली बच्चे और मरीज भी रहे परेशान
बांकीपुर दीघा पथ में भी स्कूलों की छुट्टी के कारण दोपहर एक से तीन के बीच कई बार जाम लगा. जाम में स्कूली वाहनों के फंसने से स्कूलों से घरों को लौटने वाले छोटे छोटे बच्चों को बहुत परेशानी हुई. एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी हुई और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन