फुलवारीशरीफ कारागार में एचआईवी संक्रमित मिले दो कैदी

Updated at : 22 Jan 2020 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ कारागार में एचआईवी संक्रमित मिले दो कैदी

पटना : फुलवारीशरीफ कारागार में दो कैदी एचआईवी संक्रमित पाये गये हैं. मामले का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और गृह विभाग के कारा एवं सुधार सेवाएं के संयुक्त तत्वाधान में कैदियों की स्वैच्छिक एचआईवी जांच की गयी. जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और गृह विभाग […]

विज्ञापन

पटना : फुलवारीशरीफ कारागार में दो कैदी एचआईवी संक्रमित पाये गये हैं. मामले का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और गृह विभाग के कारा एवं सुधार सेवाएं के संयुक्त तत्वाधान में कैदियों की स्वैच्छिक एचआईवी जांच की गयी.

जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और गृह विभाग के कारा एवं सुधार सेवाएं के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को फुलवारीशरीफ कारागार में एचआईवी/एड्स एवं टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत काराओं में रह रहे 471 कैदियों की स्वैच्छिक जांच की गयी. कारा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजाराम प्रसाद के पर्यवेक्षण में की गयी जांच में दो कैदी एचआईवी संक्रमित पाये गये. मौके पर फुलवारीशरीफ काराधीक्षक जवाहरलाल प्रभाकर, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा के अलावा फुलवारीशरीफ कारागार के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन