पटना : तीन महीने में पेंशनरों के लंबित मामलों का निबटारा
Updated at : 22 Jan 2020 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने सभी कर्मियों और पेंशनरों को सातवां वेतनमान का लाभ तो दे दिया है. परंतु अभी भी बड़ी संख्या में पेंशनर्स ऐसे हैं, जिनका इसके आधार पर पे-रिविजन का काम पूरा नहीं हुआ है. राज्य सरकार के पेंशनरों की संख्या करीब चार लाख है, जिसमें करीब 38 हजार पेंशनरों के रिविजन […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने सभी कर्मियों और पेंशनरों को सातवां वेतनमान का लाभ तो दे दिया है. परंतु अभी भी बड़ी संख्या में पेंशनर्स ऐसे हैं, जिनका इसके आधार पर पे-रिविजन का काम पूरा नहीं हुआ है.
राज्य सरकार के पेंशनरों की संख्या करीब चार लाख है, जिसमें करीब 38 हजार पेंशनरों के रिविजन का काम एजी (महालेखाकार) कार्यालय के स्तर पर लंबित पड़ा हुआ है. इन्हें अपडेट करने का काम आगामी तीन महीने में पूरा होने के लिए एजी कार्यालय ने व्यापक स्तर पर पहल शुरू की है. इसके तहत सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय में काम को पूरा करने के लिए टारगेट दिया गया है.
सभी पेंशनरों की डायरी को पहले मेनटेंन करने का काम तेजी किया जा रहा है. आगामी तीन महीने में बचे हुए सभी 38 हजार पेंशनरों का पे-रिविजन का काम पूरा कर लिया जायेगा. एजी कार्यालय ने सभी पेंशनरों की अपडेट जानकारी मार्च तक वेबसाइट पर अपलोड करने जा रहा है. इससे कोई भी पेंशनर अपनी आइडी डालकर पेंशन से संबंधित पूरी अपडेट स्थिति की जानकारी ले सकेंगे. उन्हें कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिन-जिन पेंशनरों का डाटाबेस अपडेट किया जा रहा है या पे-रिविजन के लिए डायरी अपडेट की जा रही है. उनके मोबाइल नंबर पर एक आइडी भी भेजा जा रहा है.
सख्त मॉनीटरिंग हो रही
इस मामले में पीएजी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पेंशनरों की समस्या का समाधान जल्द करने के लिए युद्धस्तर पर काम किये जा रहे हैं. सभी कर्मियों को निश्चित समय में काम को पूरा करने का टारगेट दे दिया गया है. इसकी सख्त मॉनीटरिंग की जा रही है. तीन महीने में सभी पेंशनरों का पे-रिविजन करके इसकी पूरी जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर दी जायेगी. इसे पूरा करने के लिए एजी पूरी तरह से जुटा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




