पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किया जायेगा अब हेलमेट अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर बिहार म्यूजियम में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी आयी है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी हेलमेट अभियान शुरू किया जायेगा. अब ड्राइवर की आधे दिन […]
विज्ञापन
पटना : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर बिहार म्यूजियम में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी आयी है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी हेलमेट अभियान शुरू किया जायेगा. अब ड्राइवर की आधे दिन की ट्रेनिंग पर भी तीन सौ रुपये के मानदेय का प्रावधान किया गया है.
इस मौके पर सुरक्षा सप्ताह के दौरान 11 से 17 जनवरी तक बेहतर जागरूकता कार्यं करने के लिए कई संस्थाओं व व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. इसमें नुक्कड़ नाट्य मंडली प्रेरणा, आपसदारी कला मंच, निर्माण कला मंच, दोस्ताना सफर, प्रवीण कला मंच, संकल्प ज्योति, एम्स के डॉक्टर, परिवहन विभाग के कर्मी, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एके उपाध्याय, जीवन कुमार समेत ऑटो चालक यूनियन, एलआइसी व एसबीआइ के प्रतिनिधि शामिल थे. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यास जी, सदस्य पीए राय और सचिव सांवर भारती ने इस मौके पर संजय अग्रवाल को भी सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन