अलग-अलग हादसों में तीन की गयी जान, छह जख्मी

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में तीन की गयी जान, छह जख्मी

मनेर : गौरयास्थान ताजपुर टिल्हारी मार्ग सुबह पिकअप वैन व ऑटो में टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद दोनों वाहन गड्ढे में पलट गये. हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जबकि खगौल निवासी कौशल्या देवी (65वर्ष) की मौत हो गयी. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेजा गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने […]

विज्ञापन

मनेर : गौरयास्थान ताजपुर टिल्हारी मार्ग सुबह पिकअप वैन व ऑटो में टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद दोनों वाहन गड्ढे में पलट गये. हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जबकि खगौल निवासी कौशल्या देवी (65वर्ष) की मौत हो गयी. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेजा गया है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही वाहन को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि ताजपुर-टिल्हारी से गौरयास्थान से होते हुए दानापुर जा रही ऑटो में बाजीतपुर मोड़ के समीप पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. टक्कर में ऑटो से खगौल जा रही महावीर प्रसाद की पत्नी कौशल्या देवी, सोना देवी, आशा देवी सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन