पटना : पेट्रोल पंप लूट मामले में दो हिरासत में
Updated at : 18 Jan 2020 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दीघा थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित भाग्य नारायणी पेट्रोल पंप के कर्मियों से हुई 50 हजार लूट के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनकी निशानदेही पर दानापुर थाना क्षेत्र में स्थित उसके घर में छापेमारी कर पुलिस ने एक […]
विज्ञापन
पटना : दीघा थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित भाग्य नारायणी पेट्रोल पंप के कर्मियों से हुई 50 हजार लूट के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनकी निशानदेही पर दानापुर थाना क्षेत्र में स्थित उसके घर में छापेमारी कर पुलिस ने एक आरोपित का मोबाइल फोन बरामद किया है. हालांकि आरोपित उस समय घर पर नहीं मिला. हिरासत में लिये गये दोनों आरोपित पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले मुख्य आरोपित के दोस्त हैं.
पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस की मानें तो आरोपित को पुलिस के आने की भनक लग गयी थी. इसलिए वह फरार हो गया. इधर एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि दीघा स्थित पेट्रोल पंप व कदमकुआं थाना क्षेत्र के बुद्ध मूर्ति के पास एक स्टेशनरी कारोबारी के स्टाफ से तीन लाख की लूट करने वाले आरोपितों का सुराग मिल चुका है. इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
इधर, पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के 90 फुट रोड स्थित एनएच के पास छह लाख के लूट मामले में पटना पुलिस पांच दिनों बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पायी.
पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पायी कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद किस वाहन से और किस रास्ते से फरार हुए. यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल ट्रेस से भी पुलिस को लुटेरों का कोई क्लू नहीं मिला है. लुटेरों का सुराग लगाने के लिए बनायी गयी टीमों को भी फरार आरोपितों की कोई जानकारी हासिल नहीं है. पुलिस की मानें, तो लूट के बाद संबंधित सरिया कंपनी पहुंच कर वहां के कई कर्मचारियों से बातचीत की गयी. सूत्रों की मानें, तो लूट की घटना में निजी सरिया कंपनी के कुछ कर्मचारी शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि एक से दो दिनों के अंदर कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




