पटना : सगुना मोड़ और नौबतपुर में सीएनजी स्टेशन माह अंत तक

Updated:
विज्ञापन

पटना : राकेश नवनीत सर्विसेज (सगुना मोड़) व नौबतपुर सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) स्टेशन शुरू होने का दावा चौथी बार फेल हो चुका है. एक बार फिर माह के अंत तक इनको शुरू करने का दावा किया जा रहा है. गेल इंडिया के महाप्रबंधक रजनीश कुमार गोयल का कहना है कि तकनीकी कारणों से ये […]

विज्ञापन

पटना : राकेश नवनीत सर्विसेज (सगुना मोड़) व नौबतपुर सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) स्टेशन शुरू होने का दावा चौथी बार फेल हो चुका है. एक बार फिर माह के अंत तक इनको शुरू करने का दावा किया जा रहा है. गेल इंडिया के महाप्रबंधक रजनीश कुमार गोयल का कहना है कि तकनीकी कारणों से ये दोनों सीएनजी स्टेशन नहीं शुरू हो पा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे पूर्व कंपनी ने नवंबर के पहले सप्ताह में इन स्टेशनों के शुरू होने की बात कही थी. इस बीच राकेश नवनीत सर्विसेज के प्रबंधक बबलू मिश्रा ने बताया कि यह स्टेशन ऑनलाइन होगा. लेकिन, अभी तक पाइप बिछाने का काम पूरा नहीं हुआ है. न ही बिजली लगी है. दो माह से स्टेशन शुरू नहीं हो पा रहा है. गेल से मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो, नागपुर) के अधिकारियों का एक दल सीएनजी स्टेशन की जांच करेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन