ePaper

स्पेशल कैंप में कहीं भीड़ तो कहीं पर रहा सन्नाटा

Updated at : 13 Jan 2020 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
स्पेशल कैंप में कहीं भीड़ तो कहीं पर रहा सन्नाटा

पटना : 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या मतदाता सूची में बढ़ने वाली है. इसकी तस्दीक रविवार को मतदान केंद्रों पर आयोजित स्पेशल कैंप करता है. जो लोग अब तक मतदाता नहीं बने हैं, उनके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से जिले भर में मतदान केंद्रों पर […]

विज्ञापन

पटना : 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या मतदाता सूची में बढ़ने वाली है. इसकी तस्दीक रविवार को मतदान केंद्रों पर आयोजित स्पेशल कैंप करता है. जो लोग अब तक मतदाता नहीं बने हैं, उनके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से जिले भर में मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगवाया गया था. इस दौरान युवाओं ने मतदान केंद्र पहुंच कर आवेदन दिया. मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहे. कुछ जगहों पर काफी भीड़ दिखी, तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा.

एक ही कैंपस में था 90 से 95 नंबर तक का बूथ, दिन भर रही भीड़
राजकीय कन्या बांकीपुर परिसर में 90 से 95 नंबर बूथ है. यहां पर सभी बूथ के बीएलओ मौजूद थे. बूथ नंबर 90 पर त्रिपुरारी पासवान बीएलओ थे. दिन के दो बजे तक उनके बूथ पर 15 लोग मतदाता बने थे. इसमें एक सुधि के लिए अन्य नये मतदाता के लिए आवेदन आया है. 91 नंबर बूथ पर कंचन सुमन बीएलओ थीं. उन्होंने दो नये मतदाता, एक विलोपन व एक सुधार के लिए आवेदन लिया था. बूथ नंबर 92 पर सिंपल कुमारी बीएलओ थीं. उन्होंने 15 नये मतदाताओं के अावेदन लिये थे.
बूथ नंबर 93 पर रंजन कुमार थे. उन्होंने अपने बूथ पर 10 नये मतदाता और दो सुधार के लिए आवेदन प्राप्त किया. बूथ नंबर- 94 पर बीएलओ सीमा कुमारी मौजूद थीं. उन्होंने 20 नये आवेदन प्राप्त किये, इसमें एक सुधि के लिए था, बाकी सब नये मतदाता के लिए आवेदन था. बूथ नंबर 95 पर बीएलओ पुष्पा कुमारी थीं. उन्होंने 7 लोगों का आवेदन प्राप्त किया था. इसमे दो सुधि के लिए था, बाकी अन्य नये मतदाता थे.
यहां पर दोपहर तक नहीं लगा था बैनर
बूथ नंबर 316 राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अदालतगंज परिसर में बीएलओ अजय कुमार मौजूद थे. दिन के करीब एक बजे थे. लेकिन, कोई मतदाता बनने के लिए नहीं आया था. पूछने पर उन्होंने बताया कि सुबह में सात लोग आये थे. जिसमें छह लोग नये मतदाता बने हैं, एक शुद्धि के लिए आये थे. यहां पर गेट पर कैंप से संबंधित बैनर नहीं लगा था. बीएलओ से बैनर के बारे में पूछने पर पता चला कि बैनर तो उनके बाइक की डिक्की में ही रह गयी. फिर उन्होंने बैनर लगाया.
पीएनटी कॉलोनी में सिर्फ बैनर लगा था
पीएनटी कॉलोनी में डाकघर के सामने मौजूद बूथ पर कोई बीएलओ नहीं दिखा है. दोपहर में ही यहां पर सन्नाटा था. बाहर बैनर लगा था. लेकिन, बिल्कुल सन्नाटा पसरा था. यहां पर कोई नहीं था. बीएलओ भी करीब 12.45 बजे नहीं थे.
प्रारूप – 6
में पहली बार मतदाता या किसी एक निर्वाचन क्षेत्र से किसी अन्य एक निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण करने पर दें आवेदन.
में मृत्यु या स्थान परिवर्तन के कारण नाम का विलोपन
में निर्वाचक सूची में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन के लिए
में एक ही निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित किये जाने के लिए आवेदन दे सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन