सभी समुदायों को साथ ले बूथों पर बनाएं 21 सदस्यीय कमेटी

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ रणवीर नंदन ने शुक्रवार को जदयू के बूथ अध्यक्षों व सचिवों को सलाह दी कि वे सभी धर्म व समुदाय के लोगों को साथ मिलकर बूथों पर 21 सदस्यीय कमेटी बनाएं गठबंधन धर्म पालन करें, पर अपने घर को कमजोर नहीं होने दें. साथ ही अपने बूथ […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ रणवीर नंदन ने शुक्रवार को जदयू के बूथ अध्यक्षों व सचिवों को सलाह दी कि वे सभी धर्म व समुदाय के लोगों को साथ मिलकर बूथों पर 21 सदस्यीय कमेटी बनाएं गठबंधन धर्म पालन करें, पर अपने घर को कमजोर नहीं होने दें.

आपके शहर में

विज्ञापन
साथ ही अपने बूथ पर मतदाता जोड़ो अभियान को सफल बनाएं और बूथ प्रबंधन व चुनाव अभियान समिति का काम भी करें. पटना महानगर के पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों व सचिवों के सम्मेलन के दौरान यह बातें उन्होंने कहीं.
रामदेव महतो सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मेलन में 325 बूथों के अध्यक्षों व सचिवों के अलावा पार्टी के वरीय नेता शामिल हुए. इस दौरान पटना जिले के क्षेत्रीय प्रभारी व मुख्यालय प्रभारी महासचिव अनिल कुमार ने बूथ अध्यक्षों व सचिवों के कार्यों व कर्तव्यों के बारे में बताया. मौके पर विधान पार्षद सीपी सिन्हा, डॉ सुहैली मेहता, कमल नोपानी, रंजीत प्रभाकर, अमर कुमार सिन्हा आदि ने विचार व्यक्त किये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन