गैंगरेप मामला : आरोपित बोले- मर्जी से गयी थी छात्रा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2020 6:34 AM

विज्ञापन

विनायक व संदीप को आमने-सामने बैठा कर की गयी पूछताछ पटना : एसकेपुरी थाने के जीवी मॉल से पिस्टल की नोक पर उठा कर दुष्कर्म करने के आरोपित विनायक सिंह और संदीप सिंह को पटना पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर ले लिया है. उन दोनों को आमने-सामने बैठा कर गुप्त स्थान पर पूछताछ […]

विज्ञापन
  • विनायक व संदीप को आमने-सामने बैठा कर की गयी पूछताछ
पटना : एसकेपुरी थाने के जीवी मॉल से पिस्टल की नोक पर उठा कर दुष्कर्म करने के आरोपित विनायक सिंह और संदीप सिंह को पटना पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर ले लिया है. उन दोनों को आमने-सामने बैठा कर गुप्त स्थान पर पूछताछ हो रही है. शुक्रवार को पूछताछ के दौरान एसएसपी के समक्ष दोनों आरोपित फूट-फूट कर रोये और बताया कि छात्रा अपनी मर्जी से उनके साथ गयी थी. उन्होंने घटना में पिस्टल के प्रयोग से इन्कार कर दिया. पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि विनायक के मोबाइल फोन से वीडियो बनायी गयी थी.
पुलिस को उन्होंने पहले तो मोबाइल फोन के गुम होने की बात कही, पर जब कड़ाई से पूछताछ हुई, तो मोबाइल फोन एसएसपी को दे दिया. हालांकि इसमें वीडियो नहीं था. दोनों ने बताया कि घटना के बाद छात्रा ने खुद ही वीडियो को डिलीट कर दिया था. पुलिस ने उन दोनों से कार के संबंध में पूछताछ की और फिर कार को भी देर रात बरामद कर लिया गया.
आज वापस भेजा जायेगा जेल
इससे पहले पुलिस की एक टीम शुक्रवार को 10 बजे फुलवारीशरीफ जेल पहुंची और विनायक सिंह व संदीप सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर निकल गयी. इन दोनों से पूछताछ करने के बाद शनिवार को वापस जेल भेज दिया जायेगा. पुलिस दोनों के स्वीकारोक्ति बयान को दर्ज करेगी और उसे कोर्ट में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करेगी. सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान एसएसपी उपेंद्र शर्मा, सचिवालय डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर व महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी जायसवाल मौजूद थीं.
ठंड में भी छूटे पसीने, फूट-फूट कर रोये आरोपित
पूछताछ के दौरान दोनों को ठंड में भी पसीने छूट रहे थे. उन दोनों ने पुलिस से कई बार पानी मांग कर पिया. दोनों बार-बार पुलिस अधिकारियों के पैर पकड़ कर माफ करने की गुहार लगाते रहे. इस दौरान दोनों आपस में भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे. दोनों एक-दूसरे के कारण फंसने की जानकारी देते रहे.
मोबाइल फोन से वीडियो को डिलीट कर दिया गया है. लेकिन उक्त मोबाइल फोन को पुलिस एफएसएल भेजेगी और वीडियो को रिकवर करने का प्रयास किया जायेगा. मोबाइल फोन व कार को बरामद कर लिया गया है.
ये प्रश्न पूछे गये
पुलिस : जीबी मॉल
से जबरन उठा कर छात्रा को कैसे ले गये?
आरोपित : वह खुद साथ में गयी थी. पिस्टल भिड़ा कर ले जाने की बात गलत है.
पुलिस : किसके मोबाइल फोन से वीडियो बना था?
आरोपित : विनायक के मोबाइल फोन से वीडियो बनाया गया था.
पुलिस : मोबाइल कहां है?
आरोपित : मोबाइल फोन गुम हो गया है.
पुलिस : मोबाइल फोन नहीं देने पर और भी परेशानी होगी.
आरोपित : मोबाइल फोन में कुछ नहीं है. (अपने एक रिश्तेदार को फोन कर मोबाइल फोन मंगवा कर पुलिस को दे दिया)
पुलिस : मोबाइल फोन में वीडियो क्यों डिलीट कर दिया?
आरोपित : छात्रा ने खुद ही डिलीट कर दिया था.
पुलिस : सामान क्यों फ्लैट से हटा दिया था?
आरोपित : उन लोगों को छात्रा द्वारा पुलिस से शिकायत करने की जानकारी मिल गयी थी. इसलिए सारा सामान फ्लैट से हटा दिया था.
पुलिस : छात्रा क्या पहले
से उन लोगों को जानती थी?
आरोपित : हां, इसलिए वह उन लोगों के साथ स्वेच्छा से गयी थी.
पुलिस : घटना को अंजाम देने के बाद कहां छिपे थे?
आरोपित : जब यह जानकारी हो गयी कि पुलिस खोज रही है, तो अपने-अपने रिश्तेदार के घर चले गये थे. रिश्तेदारों को घटना के संबंध में जानकारी नहीं थी.
पुलिस : घटना में प्रयुक्त कार कहां है?
आरोपित : पटना में ही है. (दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने पाटलिपुत्र इलाके से कार भी बरामद कर ली).
विनायक के फोन से वीडियो बनाये जाने की बात आयी सामने
पुलिस ने मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त कार को किया बरामद
छात्रा ने दिया पुलिस को लिखित बयान
छात्रा ने पुलिस को दिये गये लिखित बयान में यह जानकारी दी थी कि उसे पिस्टल की नोक पर जबरन कार में बैठा कर पाटलिपुत्र के पीएंडएम मॉल के पीछे फ्लैट में ले गये थे और वहां विनायक ने दुष्कर्म किया था. इस दौरान संदीप ने वीडियो बनायी और फिर उसे दिखा कर संबंध बनाने का दबाव बनाया. इस दौरान कुश व विकास साथ में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन