ePaper

60 दिनों में जन शिकायतों का करें निबटारा

Updated at : 10 Jan 2020 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
60 दिनों में जन शिकायतों का करें निबटारा

पटना : प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को सभी जिलों के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों एवं डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी डीएम से कहा कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जन शिकायतों को संवेदनशीलता से लें. पदाधिकारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहें. किसी आवेदन को अस्वीकृत […]

विज्ञापन

पटना : प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को सभी जिलों के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों एवं डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी डीएम से कहा कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जन शिकायतों को संवेदनशीलता से लें. पदाधिकारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहें. किसी आवेदन को अस्वीकृत किया जाता है, तो आवेदक को स्पष्ट जानकारी दें.

60 दिनों के अंदर आवेदनों का निष्पादन करें. आयुक्त ने कहा कि जिन प्रखंडों, अनुमंडल और पंचायतों से आवेदन कम आ रहे हैं, वहां पर प्रचार-प्रसार करके जागरूक किया जाये, जिससे की लोगों की शिकायत लोक शिकायत निवारण काउंटर तक पहुंचे. निर्धारित समय में आवेदनों को निबटाया जाये.
निगेटिव लिस्ट के नाम पर लोक प्राधिकार अनुपस्थित नहीं रहें. जो लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सर्वश्रेष्ठ कार्य करेंगे, उनकी
सक्सेस स्टोरी प्रकाशित की जायेगी. अब सभी जिलाधिकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अनुमंडलीय लोक पदाधिकारियों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने प्रमंडल में दो से तीन हजार लोगों को लोक शिकायत निवारण के माध्यम से न्याय मिल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन