छुट्टी के लिए सिपाही मशक्कत को मजबूर

Updated at : 09 Jan 2020 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
छुट्टी के लिए सिपाही मशक्कत को मजबूर

पटना : दिन-रात ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को अवकाश लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. अगर एसपी स्तर से उन्हें छुट्टी मिल भी जाती है तो निचले पदाधिकारी परेशान करते हैं और सबूत व गवाह मांगते हैं. साथ ही अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है. सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार के चालक राहुल कुमार […]

विज्ञापन

पटना : दिन-रात ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को अवकाश लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. अगर एसपी स्तर से उन्हें छुट्टी मिल भी जाती है तो निचले पदाधिकारी परेशान करते हैं और सबूत व गवाह मांगते हैं.

साथ ही अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है. सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार के चालक राहुल कुमार ने पटना पुलिस लाइन के एमटी सार्जेंट सत्यम कुमार से हुई बातचीत को अपने कैमरे में कैद कर लिया. इसमें सत्यम कुमार सिपाही राहुल कुमार को एसपी से आठ दिनों का अवकाश मिलने के बाद भी सबूत व गवाह मांग रहे हैं. इतना ही नहीं वीडियो में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बर्बाद करने की भी धमकी दे रहे हैं.
सिपाही राहुल ने मामले की शिकायत बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन से की. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने इसे काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे डीजीपी से शिकायत करेंगे. इस तरह की घटना से बड़े अधिकारियों की बदनामी होती है और सिपाहियों में भी असंतोष की भावना आती है.
एमटी सार्जेंट सत्यम कुमार ने बताया कि सिपाही को यह जानकारी दी गयी कि उनके जगह पर कोई आ जायेगा तो वह छुट्टी पर चला जाये. लेकिन वह दबाव बनाने लगा और इसी दौरान वीडियो बना लिया. रेंज आइजी संजय सिंह ने बताया कि अगर इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जायेगी.
सिपाही ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए लिया था अवकाश : बताया जाता है कि सिपाही को अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली और उसने एसपी से छुट्टी ले ली. इसके बाद वह एमटी सार्जेंट सत्यम कुमार के पास पहुंचा. वीडियो के अनुसार, सार्जेंट ने सिपाही से उसकी समस्या जानने के बजाय इस बात पर दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी कि उसके पत्नी को कौन सी बीमारी हुई है.
इसके बाद सबूत मांगने लगे. इस पर सिपाही ने मेडिकल के कागजात को दिखाने की जानकारी दी. इस पर भी उक्त पदाधिकारी शांत नहीं हुए और यहां तक कहा कि तुम नहीं जाओगे, तो पत्नी का इलाज नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन