सात दिन बदले रूट से चलेंगी सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 8:02 AM

विज्ञापन

पटना : तिनसुकिया मंडल के डिब्रूगढ़-न्यू तिनसुकिया रेलखंड पर आठ से 14 जनवरी तक मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इस दौरान रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. इससे पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से गुजरने वाली सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें धमल […]

विज्ञापन

पटना : तिनसुकिया मंडल के डिब्रूगढ़-न्यू तिनसुकिया रेलखंड पर आठ से 14 जनवरी तक मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इस दौरान रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. इससे पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से गुजरने वाली सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें धमल गांव, मराण हाट, शिवसागर टाउन, शिमलगुडी जंक्शन रूट होकर चलेंगी. इनमें से कुछ ट्रेनें पटना, जबकि कुछ ट्रेनें हाजीपुर होकर चलती हैं.

रूट बदलने की तिथि

– 12423 डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 8 से 14 जनवरी

– 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 8 से 14 जनवरी

– 15955 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, 8 से 14 जनवरी

– 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 10 व 13 जनवरी

– 15942 डिब्रूगढ़-झाझा एक्सप्रेस, 9 जनवरी

– 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, 14 जनवरी

– 20505 डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 10 व 13 जनवरी

– 12424 नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस, 12 जनवरी

– 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 11 जनवरी

– 15956 दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल, 11 जनवरी

– 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 8 व 12 जनवरी

– 20506 नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 9 व 12 जनवरी

– 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 10 जनवरी

– 15941 झाझा-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 10 जनवरी

मेगाब्लॉक से ट्रेन रद्द

पटना. झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बुधवार को फ्रेट कॉरिडोर को लेकर निर्माण काम होना है. इस कारण सुबह 6:45 बजे से 10:45 बजे तक मेगाब्लॉक लिया गया है. इस दौरान ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. बुधवार को मोकामा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन रद्द की गयी है. वहीं, बुधवार को झाझा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 63209 झाझा-पटना मेमू झाझा से 2:30 घंटे की देरी से खुलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन